Agnimitra Paul: Biography, Education, Age, Son, Career
पश्चिम बंगाल की अग्निमित्र पॉल सबसे पहले तो एक फैशन डिज़ाइनर है और इसके बाद वह एक राजनीतिज्ञ है जो की कोलकाता में निवास करती है।
अग्निमित्र पॉल फिलहाल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महिला मोर्चा की अध्यक्ष है।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे -
- अग्निमित्र पॉल का परिचय
- अग्निमित्र पॉल की शिक्षा
- अग्निमित्र पॉल की उम्र
- अग्निमित्र पॉल का परिवार
- अग्निमित्र पॉल पॉल का करियर
- अग्निमित्र पॉल का सोशल एकाउंट्स
अग्निमित्र पॉल का परिचय | Agnimitra Paul's Introduction
अग्निमित्र पॉल का जन्म पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुआ था। उनका घर डॉक्टरों और शिक्षाविदों से भरा पड़ा है।
- पूरा नाम (Full name)- अग्निमित्र पॉल
- जन्मस्थान (Birthplace)- पश्चिम बंगाल के आसनसोल में
- जन्म तिथि (Date of Birth)- ज्ञात नहीं
- पिता का नाम (Father's name)- ज्ञात नहीं
- माता का नाम (Mother's name)- ज्ञात नहीं
अग्निमित्र पॉल की शिक्षा | Agnimitra Paul's Education
अग्निमित्र पॉल जादवपुर यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री प्राप्त की है और इसके बाद उन्होंने फैशन डिज़ाइन में डिप्लोमा बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज इंस्टिट्यूट से की हुई है।
अग्निमित्र पॉल का परिवार | Agnimitra Paul's Family
अग्निमित्र पॉल की शादी पार्थ पॉल जो की एक उद्द्योगपति है। और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम विग्नेश पॉल है।
अग्निमित्र पॉल का करियर | Agnimitra Paul's career
अग्निमित्र पॉल ने अपने करियर की शुरआत फैशन डिज़ाइन से की थी। वह दौर 2000-01 का था जब उन्होंने फैशन डिज़ाइन करना शुरू किया। उसके पश्चात उन्होंने कई दिग्गज़ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के costumes को डिज़ाइन किया जैसे -
- श्रीदेवी
- मिथुन चक्रबोर्ती
- रितुपर्णा सेनगुप्ता
- जीत
- कोयल मल्लिक
- मौली गांगुली
- स्वस्तिक चक्रबोर्ती
उन्होंने कई फिल्म के कलाकारों के लिए भी costumes तैयार किये है जैसे -
- 2002 में रिलीज़ हुई 'कोई मेरे दिल से पूछे' जो की एक हिंदी मूवी है।
- 2008 में रिलीज़ हुई 'वाया दर्जेलिंग' जो की एक हिंदी मूवी है।
- 2015 में रिलीज़ हुई 'नक्सल' जो की एक बंगाली मूवी है।
अग्निमित्र पॉल की खुद एक लेबल है INGA लेबल है जो की पुरे देशभर में अग्निमित्र पॉल के द्वारा डिज़ाइन किये गए costumes की सेल्लिंग का काम करता है।
अग्निमित्र पॉल 25 मार्च 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई और राजनितिक में अपना एक अलग नाम बनाया।
2020 के जून में अग्निमित्र पॉल को पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का महिला मोर्चा का अध्यक्ष का कार्यभार सौपा गया।
महिला मोर्चा के अध्यक्ष होने के नाते अग्निमित्र पॉल ने 17 सितम्बर 2020 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक कार्यशाला का शुभारम्भ किया जिसका नाम 'उमा' है इस कार्यशाला का काम यह है की महिलाओं को आत्म-रक्षा की ट्रेनिंग देना और यह कार्यशाला पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में महिलाओं को आत्म-रक्षा करने की ट्रेनिंग दे रहा है।
अग्निमित्र पॉल का सोशल प्रोफाइल्स | Social Profiles
इसे भी पढ़े -