Mamta Banerjee biography in hindi, Age, Family, Education, Political career

Mamta Banerjee biography in hindi, Age, Husband, Education, Political career


एक साधारण महिला जो की एक सामान्य परिवार से आती है। उनकी रूचि राजनितिक में होने की वजह से केवल 15 वर्ष की उम्र से ही नेतृत्व को अपना लक्ष्य बना लिया जिसके कारण आज वह एक ऐसी राजनेत्री है। जिनका नाम केवल भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रचलित है। और उस राजनेत्री का नाम ममता बनर्जी है। 

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अलग होने के पश्चात अपना एक नया पार्टी का गठन 1998 में किया जिसका नाम आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(AITC) है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की 8 वी मुख्यमंत्री है जो की 2011 से अपने पद पर पदस्थ है। 



Mamta Banerjee biography in hindi, Age, Family, Education, Political career
Mamta Banerjee 



इस आर्टिकल में आप जानेंगे-

ममता बनर्जी का परिचय | Mamta Banerjee's Introduction 


ममता बनर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हिन्दू ब्राह्मण परिवार में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री प्रोमिलेस्वर बनर्जी है व उनकी माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती गायत्री देवी है। उनके भाइयों का नाम अमित बनर्जी, अजित बनर्जी,  बब्बन बनर्जी, काली बनर्जी, गणेश बनर्जी, समीर बनर्जी है। उनका एक भतीजा भी है जिसका नाम अभिषेक बनर्जी है वह पश्चिम बंगाल में एक युवा नेता है। इसके अलावा वह आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। 

  • पूरा नाम (Full name)- ममता बनर्जी 
  • संक्षिप्त नाम (Nick name)- दीदी 
  • जन्म तिथि (Date of Birth)- 5 जनवरी 1955 
  • जन्म स्थान (Birth place)- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 
  • पिता का नाम (Father's name)- स्वर्गीय श्री प्रोमिलेस्वर बनर्जी 
  • माता का नाम (Mother's name)- स्वर्गीय श्रीमती गायत्री देवी 
  • भाइयो के नाम (Brother's name)- समीर बनर्जी, अजित बनर्जी, बबन बनर्जी, अजित बनर्जी, अमित बनर्जी, काली बनर्जी, गणेश बनर्जी
  • बहन का नाम (Sister's name)- ज्ञात नहीं 
  • भतीजा का नाम (Nephew's name)- अभिषेक बनर्जी 
  • शौक (Hobby)- पेंटिंग, कविता लेखन 

ममता बनर्जी की शिक्षा | Education qualification of Mamta Banerjee 


ममता बनर्जी ने अपनी शुरआती शिक्षा देशबंधु शिशु शिक्षालय से पूरी की। और जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया।और मास्टर्स की डिग्री इस्लामिक इतिहास से प्राप्त की। उन्होंने लॉ की डिग्री भी प्राप्त किया है। साहित्य में डॉक्टरेट की डिग्री भी प्राप्त की है। 

  • बी.ए होनर्स 
  • एम.ए इस्लामिक इतिहास 
  • लॉ की डिग्री 
  • साहित्य में डॉक्टरेट 

ममता बनर्जी की उम्र | Mamta Banerjee's age 

ममता बनर्जी की उम्र 66 वर्ष (2021 के अनुसार) है। 

इन नेताओं के बारे में भी पढ़े-

ममता बनर्जी के पति | Banerjee's husband 

ममता बनर्जी ने अभी तक विवाह नहीं किया है वह अभी भी अविवाहित है। 

ममता बनर्जी का राजनितिक करियर | Mamta Banerjee's Political Career 


जैसा की मैंने आपको शुरू में ही बताया था की ममता बनर्जी को राजनितिक में बचपन से ही काफी रूचि थी जिसकी वजह से उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में ही अपने कॉलेज 'छात्र परिषद् यूनियन' की स्थापना की। 

पर उन्होंने किसी पार्टी में अपना कदम 1970 में रखा। और उस पार्टी का नाम है इंडियन राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) .

1976 में ममता दीदी को कांग्रेस महिला मोर्चा का सचिव बनाया गया और वह 1980 तक इसी पद पर कार्यरत रही। 

पहली बार ममता बनर्जी ने 1984 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से खडी हुई और अपने निकट के कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिद्वंदी सोमनाथ चटर्जी को मात दी। वह इंडियन युवा कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। 

1989 में ममता बनर्जी को विरोधी-लहर के कारन अपना सीट छोड़ना पड़ा। पर फिर जब 1991 में चुनाव लड़ा तो उन्हें जीत हाशिल हुई और इसके बाद वह 2009 तक उसी सीट से जीतती आई। 

इसी बीच ममता बनर्जी को कइयों बार मंत्रालय के कार्यभार सौपे गए जिसमे से रेल मंत्रालय भी उसका एक प्रमुख हिस्सा था। 

उसी दौरान यानि की 1997 में ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी से अलग होकर एक नया पार्टी आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) का गठन किया। और इसमें वह बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के द्वारा बनाई गई अलायन्स NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स) का हिस्सा बनी। 

2011 में हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिली और ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री बनी। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। इसके पश्चात 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी अपने पद पर कायम रही। 

ममता बनर्जी का सोशल प्रोफाइल्स | Social Profiles 

इन नेताओ के बारे में भी पढ़े-

Share this

Add Comments

Please don't spread any spam link in the comment.
EmoticonEmoticon