शक्ति कपूर की जीवनी | Shakti Kapoor biography in hindi

 शक्ति कपूर की जीवनी | Shakti Kapoor biography in hindi 


नमस्कार दोस्तों Vishwa Sewa में आपका स्वागत हैं। आज हम जानेंगे बॉलीवुड में विलेन और कोमेडियन के रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर की जीवनी (Shakti Kapoor biography in hindi, age education, daughter, son, wife, carrer) . 


बॉलीवुड कलाकारों का एक भंडार हैं जहाँ एक से एक कलाकार आपको देखने को मिल जायेंगे। उन्ही सितारों में से एक हैं शक्ति कपूर जो अपने टैलेंट के बल पर अपने पुरे कैरियर में 700 से अधिक फिल्मो में काम कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया। 


उनके विलेन का किरदार लोगो को काफी बढ़िया लगा और उनके कॉमेडियन के किरदार ने लोगों को काफी आकर्षित किया।


तो आज हम शक्ति कपूर के जीवनी ( Shakti Kapoor biography in hindi) को पूरी विस्तार से जानेंगे और जानने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिये। 



शक्ति कपूर की जीवनी | Shakti Kapoor biography in hindi
©commons.wikimedia.org

शक्ति कपूर का जीवन परिचय संक्षेप में | Biography of Shakti Kapoor in short


शक्ति कपूर का पूरा नाम 

सुनील सिकंदर लाल कपूर 

जन्म दिन 

3 सितम्बर 1952 

शक्ति कपूर की हाइट

5’ 9”

शक्ति कपूर की पहली फिल्म 

खेल खिलाड़ी का  (1977)

माता का नाम

सुशीला कपूर

पिता का नाम

सिकंदर लाल कपूर

कुल भाई-बहन

4

भाई का नाम

परवीन कपूर और रुम्मि कपूर

बहन का नाम

रेनू कपूर

जन्म स्थान 

नई दिल्ली 

पत्नी का नाम 

शिवांगी कोल्हापुरे 

बच्चे

बेटे का नाम 

सिद्धांत कपूर 

बेटी का नाम 

श्रद्धा कपूर 

डिग्री  B.com

शक्ति कपूर का परिवार | Family of Shakti Kapoor in hindi 


शक्ति कपूर एक पंजाबी परिवार से आते हैं। इनका जन्म  3 सितम्बर 1952 को नई दिल्ली में हुआ। ये कुल चार भाई-बहन हैं , जिसमे शक्ति कपूर दूसरे स्थान पर हैं।  इनके पिता का एक छोटा सा व्यवसाय था वह कनॉट प्लेस में दर्जी का काम करते थे। 


उनकी शादी शिवांगी कपूर से हुई। तथा इनके दो बच्चे भी हैं बेटे का नाम हैं सिद्धांत कपूर जो एक सहायक निर्देशक और फिल्म अभिनेता हैं और इनकी बेटी श्रद्धा कपूर जो फिल्म अभिनेत्री हैं और उन्होने  भी बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्मे दी हैं।


Interesting :-    शक्ति कपूर का नाम पहले सुनील सिकंदर  लाल कपूर था पर जब उन्होंने फिल्म रॉकी में विलेन के रूप में रोल प्ले किया जिसमे संजय दत्त पहली बार किसी मूवी में दिखाई देने वाले थे पर संजय दत्त साहब को  एक चीज खटकी और वह थी की सुनील कपूर का नाम एक विलेन से मैच नहीं कर रहा था जिसकी वजह से उन्होंने सुनील सिकंदर लाल कपूर का बदलकर शक्ति कपूर रख दिया जिसकी वजह से आज हम सभी सुनील कपूर को शक्ति कपूर के नाम से जानते हैं। । 

शक्ति कपूर की शिक्षा | Education of Shakti Kapoor 


शक्ति कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से की हैं ऐसा कहा जाता हैं की वह बचपन में बड़े नटखट स्वभाव के थे जिसकी वजह से स्कूल के किसी भी लड़ाई-झगड़े में उनकी नाम आनी तय थी जिसकी वजह से उनके परिजन बहुत परेशान रहते थे। उनकी इसी आदत की वजह से उन्हें तीन स्कूलों से बर्खवास्त कर दिया गया था।


उन्होंने अपनी आगे की पढाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से की हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ़ कॉमर्स ( B . COM ) की डिग्री हाशिल की हुई हैं।



शक्ति कपूर की फिल्म में एंट्री | Entry of Shakti Kapoor in film 


शक्ति कपूर ने अपनी पहली फिल्म की थी जिसका नाम था खेल खिलाड़ी का (1977) जिसके लीड रोल के एक्टर थे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी। 

दो ऐसी फिल्म थी जिसकी वजह से शक्ति कपूर की पहचान एक्टर के रूप में होने लगी थी और इन्ही दो फिल्मो की वजह से आज विलेन का नाम लेते ही शक्ति कपूर का नाम हर एक के जुबान पर आ जाता है। 
इन दोनों फिल्मो के नाम है क़ुर्बानी जिसके डायरेक्टर फिरोज खान थे और दूसरी फिल्म रॉकी जिससे संजय दत्त ने फिल्म की दुनिया में एंट्री मारी थी। ये दोनों ही फिल्मे 1980-81 में रिलीज़ हुई थी जिसे लोगो  ने  काफी पसंद किया था औरआज भी लोगो के जुबान से इन फिल्मो के नाम हटाए नहीं हटती यही फिल्मे भी शक्ति  कपूर की किस्मत की ताले खोलने की चाबी बनी। 


इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मे दी जैसे की मैंने शरुआत में कहा था की शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मो में काम किया है ऐसा नहीं है उनकी सब फिल्मे हिट हुई उनकी कुछ फिल्मे फ्लॉप भी हुई पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारा। 


और अपना काम बड़े ही मन लगाकर करते रहे। उन्होंने लोगो का मनोरंजन करने की कोई कसर नहीं छोड़ी वह विलेन विलेन के रोल को प्ले करने के साथ -साथ कॉमेडी के रोल को भी बड़े ही शानदार ढंग से करते हैं। 


उनकी इन्ही कलाकारी की वजह से लोग ठहाके लगाने से नहीं चूकते हैं। एक इंट्रेस्टिंग फैक्ट तो यह है की शक्ति कपूर ने कॉमेडी के बादशाह के नाम से जाने जानेवाले  कादर खान के साथ 100 से अधिक फिल्मो में काम किया हैं। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते है की वो फिल्मे कितनी रोमांचक कारी होगी जिसमे ऐसे दो दिग्गज कलाकारों ने काम किया  हैं। 


शक्ति कपूर ने लगभग सभी फिल्मो में केवल  विलेन के रोल को ही प्ले किया हैं उन्होंने कुछ फिल्मो में लीड रोल (हीरो) भी प्ले किया हैं पर उन फिल्मो के फ्लॉप हो जाने की वजह से वह अब केवल विलेन के रोल को ही प्ले करना काफी पसंद करते हैं। 


शक्ति कपूर के कुछ हिट फिल्म्स | Hit films of Shakti Kapoor 


ये कुछ हिट फिल्म्स के लिस्ट हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और ये फिल्मे अच्छी कमाई भी की -
  • क़ुर्बानी (1980 )
  • रॉकी (1981)
  • अंदाज़  अपना-अपना (1994)
  • राजा बाबू  (1994) 
  • गुंडा (1998)
  • हीरो (1983) 
  • नहले पे दहला (2007)
  • जल्लाद (1995)
  • चालबाज़ (1989)
  • भागम-भाग (2006)
  • हलचल (2004 )
इसे भी पढ़े - 


आशा करता हु की दोस्तों आपको शक्ति कपूर की जीवनी | Shakti Kapoor biography in hindi आर्टिकल काफी पसंद आई होगी। अपनी प्रतिक्रिया comment box में देना न भूले।


और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ताकि वे भी शक्ति कपूर की जीवनी को जान सके। अपना कीमती समय देकर इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए -


धन्यवाद !


Share this

Add Comments

Please don't spread any spam link in the comment.
EmoticonEmoticon