सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi

सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi 

नमस्कार दोस्तों Vishwa Sewa में आपका स्वागत हैं। आज हम बात करेंगे  सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi के बारे में। 

सलमान खान उन अभिनेताओं में सुमार हैं जो लोगो का मनोरंजन करने में टॉप में माने जाते हैं। यह एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी करामात से अपनी पर्सनालिटी से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

इन्होने तो 90 के दसक से ही अपने करियर की शरुआत की और तब के ज़माने में यह कोमेडियन फिल्मो को करना ज्यादा पसंद करते थे और उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुआ करती थी। पर आज के दौर में वह एक्शन फिल्मो में अपने नाम बना लिए हैं और लोगो द्वारा भी इन फिल्मो को  प्यार मिलता हैं तभी तो इन्हे भाईजान भी कहा जाता हैं। 

सलमान ने कई फिल्मो में काम किया हैं पर ऐसा नहीं है की उनकी सभी फिल्मे हिट रही हैं कुछ हिट रही है तो कुछ बॉक्स ऑफिस ऑफ़ काफी बुरी तरह पिट गई हैं। उनका फ़िल्मी जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा हैं। 

सलमान खान के जीवन को जानने के लिए  सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi  को पूरा अंत तक पढ़े ताकि आपको भी यह पता लगा सके की आखिर एक फिल्म अभिनेता की जीवन होती कैसी हैं ?

Table of contents 

  1. 20 वी सदी में सलमान खान का करियर 
  2. 21 वी सदी में सलमान खान का करियर 

सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi
©commons.wikimedia.org 


सलमान खान का संक्षिप्त परिचय | Brief introduction of Salman Khan 



सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi
 सलमान खान का संक्षिप्त परिचय 

सलमान खान का परिचय | Introduction of Salman Khan 

सलमान खान का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। उनका Real Name अब्दुल रसीद सलीम सलमान खान हैं। उनके परदादा अफगानिस्तान से माइग्रेट होकर इंडिया में रहने के लिए 1857 के आये थे। यहाँ आने के बाद उन्होंने अपना बसेरा भारत के मध्य प्रदेश में बसाया। 

सलमान खान को लोग सल्लू,भाईजान,दबंग आदि से भी जानते हैं। उनके पिता का नाम सलीम खान हैं और उनकी माता का नाम सुशीला चरक हैं जो की एक कश्मीरी हिन्दू हैं शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया। 

सल्लू की एक सौतेली माँ भी हैं जिनका नाम हेलेन हैं जो की पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। भाईजान कुल मिलाकर चार भाई-बहन हैं। जिसमे दो भाई अरबाज़ और सोहेल तथा दो बहने अलवीरा और अर्पिता है। 

उनके पिता एक अभिनेता बनने के चाह से मध्य-प्रदेश को छोड़कर मुंबई की तरफ रुख किया। उन्होंने कई फिल्मो में काम भी किया हैं पर सफलता हाशिल ना होने के कारण अपने अभिनेता के सपने को छोड़कर एक screenwriter बने और आज वह एक सफल screenwriter माने जाते हैं। 

सलमान खान की शिक्षा | Education of Salman Khan 

खान ने अपनी स्कूली शिक्षा को स्किनडी स्कूल ग्वालियर से की हैं। और उसके बाद वह मुंबई आ गए। जहाँ उन्होंने अपने हाई स्कूल की शिक्षा को प्राप्त किया हैं। 

खान ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा को संत स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल , बांद्रा , मुंबई से की हैं।  उन्होंने अपने कॉलेज की पढाई संत ज़ेवियर कॉलेज , मुंबई से की हैं पर उन्होंने अपनी पढाई को बिच में ही अधूरा छोड़ अभिनेता बनने की ललक से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी। 

सलमान खान फिल्म की दुनिया में | Khan in the world of film 

जब भाईजान ने फिल्म की दुनिया में एंट्री मारी तो उनका फ़िल्मी कॅरियर दो भागो में विभाजित हुआ एक तो 20वी सदी और दूसरी 21वी सदी में तो चलिए उनके दोनों टर्म को जानते हैं। क्योंकि उन्होंने दशकों पूर्व दोनों सदी अपनी फिल्मो की एक अच्छी इतिहास बनाई हैं। 

20वी सदी में सलमान खान का करियर 

सलमान खान ने फिल्म की दुनिया 1988 में बीवी हो तो ऐसी फिल्म से एंट्री  मारी। उस फिल्म में उन्होंने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई। इस फिल्म ने कुछ ज्यादा धमाल नहीं मचाया। 

फिर इसके बाद भाईजान सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में 1989 में नजर आये।  इस फिल्म में उन्होंने प्रमुख कलाकार का रोल प्ले किया था। यह फिल्म इतनी हिट हुई की वह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। सलमान की यह दूसरी ही फिल्म थी जिससे खान को काफी फायदा हुआ। 

1990 में खान की फिल्म बाघी रिलीज़ हुई जिसमे साउथ इंडिया की एक्ट्रेस नगमा लीड रोल प्ले करते हुए नज़र आयी। यह फिल्म उतनी तो हिट नहीं रही पर हां यह बॉक्स ऑफिस पर सफल जरूर रही। 

सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म हम आपके हैं कौन में अभिनेता के रूप में फिर सलमान खान को चुना और जिसमे माधुरी दीक्षित भी थी। इसमें दोनों रोमांस के मूड में नजर आये थे। और यह खान की दूसरी ऐसी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर फिर से हिट हुई और ये फिल्म भी उस साल (1994) की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मे बनी। 

उसी साल सलमान की तीन और  फिल्मे रिलीज़ हुई पर कोई  फिल्म हम आपके है कौन को टक्कर नहीं दे पाई। 

बॉलीवुड के बड़े जाने माने अभिनेता आमिर खान के साथ भी सलमान ने अपनी पहली फिल्म अंदाज अपना अपना की जिसकी सहायक कलाकार रबीना टंडन थी। लोगो ने इस फिल्म में सलमान की एक्टिंग को काफी सराहा। इसने भाईजान को एक अलग ही पहचान दी। 

1995 में रिलीज़ हुई राकेश रोशन की ब्लॉकब्लस्टर फिल्म कारण - अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल ही मचा कर रख दिया। इसमें सहायक कलाकार के रूप में शाहरुख़ खान नज़र आये। इसने भी कमाई अच्छी की और कमाई के मामले में यह उस साल की दूसरी फिल्म बनी। 

भाईजान की अगली सफल फिल्म की बात करे तो जीत भी एक ऐसी ही फिल्म थी जिसमे मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार करिश्मा कपूर और सनी देओल थे। 

संजय लीला भंसाली की खामोसी the musical फिल्म जिसमे सह कलाकार की भूमिका निभाने वाले कलाकार नाना पाटेकर,मनीषा कोइराला और सिमा बिसवास थी पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी। लेकिन फिर भी इस फिल्म में सलमान के रोल को काफी सराहना मिली। 

1997 में सल्लू भाई की दो फिल्मे रिलीज़ हुई वो दोनों फिल्मे थी जुड़वाँ और औज़ार। जो जुड़वाँ फिल्म थी उसके निर्देशक डेविड धवन थे। दोनों फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा धमाल नहीं मचा सकी पर फिर भी अपने हिसाब से ठीक थी। 

यह बात 1998 की हैं जब खान भाई ने एक नहीं , दो नहीं पांच-पांच फिल्मो में काम किया। जिसमे पहली और हिट फिल्म थी वो थी प्यार किया तो डरना क्या इस मूवी में ,सह कलाकार काजोल थी। 

ऐसा माना जाता है की करण जोहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कुछ - कुछ होता हैं में लीड रोल को प्ले करने के लिए कई कोशिशे की पर वह नाकाम रहे। उसके लीड रोल प्ले करने वाले कलाकर काजोल और शाहरुख़ को चुना गया पर फिर सलमान को उस फिल्म सहकलाकारी के रोल को सलमान को दिया गया। 

वही सलमान भाई ने 1999 में तीन-तीन हिट फिल्मो को दिया जिसमे से पहली फिल्म हम साथ-साथ हैं में लीड रोल प्ले किया वही तीसरी फिल्म जिसमे सलमान ने सूरज बड़जात्या की तीसरी फिल्म में काम किया था और वो फिल्म थी बीवी नंबर 1 इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। और दूसरी फिल्म थी हम दिल दे चुके सनम को भी लोगो ने बहुत पसंद किया और यह फिल्म सलमान के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हुई। 

21वी सदी में सलमान खान का करियर 

21वी सदी की शरुआत सलमान भाई के फ़िल्मी जीवन में बहुत उथल पुथल कर दिया। कभी भाईजान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक ही नहीं पायी वह बुरी तरह से पिट गई या तो वह उतनी अच्छी कमाई नहीं कर सकी। 

साल 2000 में सलमान ने 6 फिल्मो में काम किया पर कोई फिल्म उतनी लाभदायक साबित नहीं हुई। चोरी-चोरी चुपके -चुपके फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी पर फिर भी वह उतना कमल नहीं कर सकी। 

इतने फिल्मो में असफलता हाथ लगने के बाद अब भाई के करिअर पर संकट की घटा गहराने लगी थी। लेकिन सलमान ने हार नहीं मानी और 2003 में ब्लॉकब्लस्टर फिल्म तेरे नाम से वापसी की। लोगो ने सलमान ने लुक को इतना पसंद किया की उनके हेयर स्टाइल को  कॉपी करना शरू कर दिया। और लोग उस हेयर स्टाइल का नाम तेरे नाम रख दिया। इससे ऐसा लग रहा था की खान की फिर वापसी हो रही हैं। 

2006 में भी सलमान ने दो फिल्मो में काम किया पर पर उन्हें सफलता कही दिखाई नहीं दे रही थी। इसके साथ 2007 में भी सलमान बॉलीवुड को हिट फिल्मे नहीं दे सके। 

अब स्थिति कभी सुधरती को कभी बिगड़ती और यह क्रम तब तक चलता रहा जब तक 2008  में सलमान ने  परदे 10 का दम जो की पावर ऑफ़ 10 पर आधारित हैं। और इसी 4 सालो तक सलमान की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर पीटती रही। 

लेकिन वांटेड जैसी फिल्मो ने सलमान को फिर से लोगो के दिलो में जगह बनानी शुरू कर दी। इसके बाद 

'सलमान ने बॉलीवुड  को कई ब्लॉकब्लस्टर फिल्मे दी जो मिल का पत्थर साबित हुई और ये फिल्मे निम्नलिखित हैं' (Salman Khan all new blockbuster movie list)-

  • दबंग 
  • एक था टाइगर 
  • बॉडीगार्ड 
  • दबंग 2 
  • जय हो 
  • बजरंगी भाईजान 
  • किक 
  • दबंग 3 
  • भारत 
  • सुल्तान 
  • प्रेम रतन धन पायो  
  • रेस 3 

सलमान खान को मिले पुरस्कार | Awards of Salman Khan 


  • 1990 में बनी फिल्म मैंने प्यार  किया के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • 1998 में बनी फिल्म कुछ-कुछ होता हैं में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। 
  • दबंग , दबंग 2 , एक था टाइगर और बजरंगी भाई जान में बेस्ट एक्टर का रोल प्ले करने के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • बेस्ट फिल्म के लिए चिल्लर पार्टी और बजरंगी भाईजान के लिए सलमान खान को नेशनल  फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
इसमें नोट करने वाली बात यह हैं की सलमान खान को केवल इतने ही नहीं बल्कि इसके अलावा कई अन्य अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।  ऊपर लिखा गया अवार्ड कुछ ऐसे विशेष अवार्ड्स हैं जिससे सल्लू भाई को सम्मानित किया गया हैं। 
इसे भी पढ़िए :-

आशा करता हूँ की  सलमान खान की जीवनी | Salman Khan biography in hindi आर्टिकल काफी पसंद आया होगा। और आप ऐसे बड़े अभिनेता के जीवन से रूबरू हुए होंगे 

यदि वास्तव में आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे share जरूर करें और comment box में कमेंट कर इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय जरूर दें। 

अपना कीमती समय देकर इस आर्टिकल  को पढ़ने के लिए-
धन्यवाद !

Share this

Add Comments

Please don't spread any spam link in the comment.
EmoticonEmoticon