भाज्य संख्या किसे कहते है ? परिभाषा, उदाहरण तथा प्रकार | Bhajya sankhya

नमस्कार दोस्तों Vishwa Sewa में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे की भाज्य संख्या किसे कहते हैं ? (bhajya sankhya kise kahate hain ?),  what is composite number in hindi ? तथा भाज्य संख्या (Composite Number) से सम्बंधित अक्सर उठने वाली प्रश्नो के उत्तर को जानेंगे ,  जैसे - bhajya sankhya kya hai ? , भाज्य संख्या की परिभाषा तथा उदाहरण, भाज्य संख्या 1 से 100 तक ( bhajya sankhya 1 to 100)

UPSC CSE 2021 Topper AIR 1 श्रुति शर्मा के बारे में जाने । 

विद्यार्थियों को भाज्य संख्या में कंफ्यूज होने के कई कारण है। एक तो भाज्य संख्या को कई नामो से जाना जाता है। इसे English में Composite number के नाम से  जाना जाता है। और भी इसके कुछ नाम है जिसे इस आर्टिकल में जानेंगे। इसके आलावा भी भाज्य संख्या से related विद्यार्थियों के मन कई सारे अनसुलझे प्रश्न है। जिसको आज हम clear करेंगे। और यदि फिर भी आपके कुछ प्रश्न रह जाते है तो आप उसे comment box में अवश्य पूछे। 

Bhajya sankhya kise kahate hain?, Bhajya sankhya kya hai?
 भाज्य संख्या किसे कहते हैं ?

इस आर्टिकल में आप सीखेंगे-



भाज्य संख्या किसे कहते हैं ?


भाज्य संख्या की परिभाषा (Composite number definition in hindi):- वो सभी धनात्मक पूर्णांक संख्याएँ जो 1 और स्वयं के आलावा किसी अन्य संख्या से भी विभाजित होती है उसे भाज्य संख्या कहते है। 


आप भाज्य संख्या को इस प्रकार से समझ सकते है की वो सभी प्राकृत संख्याएँ जो खुद और एक के सिवाय अन्य किसी संख्या से भी पूरा-पूरा कट (cancel) जाती है उसे हम भाज्य संख्या (composite number) कहते है। 

हो सकता है की अब आपके मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा की भाज्य संख्या कैसे पता करे या भाज्य संख्या कैसे ज्ञात करे ? ( how to find composite number ?)
 
तो इसका जबाब बहुत साधारण सा है की कोई संख्या भाज्य है या नहीं इसका पता आप अन्य संख्याओं से उस संख्या को भाग देकर लगा सकते है। यदि वह संख्या दो से अधिक (चाहे  तीन ही क्यों न हो। ) संख्या से भाग लग जाता है तो वह एक भाज्य संख्या है। 

इसे  भी पढ़े -

उदाहरण 


भाज्य संख्या का उदाहरण:- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, आदि भाज्य संख्या के कुछ उदाहरण है। 

आप इस बात को हमेशा ध्यान रखे कि भाज्य संख्या कभी भी ऋणात्मक (negative) नहीं हो सकती है। तथा सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 है। 

भाज्य संख्या के प्रकार 


भाज्य संख्याओं को भी दो भागो में बांटा गया है। और  भाज्य संख्या के बंटवारे के लिए सम और विषम संख्याओं का आधार लिया गया है। तो चलिए भाज्य संख्या के प्रकार को जानते है -
  1. सम भाज्य संख्या (Even composite number)
  2. विषम भाज्य संख्या (Odd composite number)

    अब चलिए एक-एक कर भाज्य संख्या के इन प्रकारों को जानते हैं। 
    • सम भाज्य संख्या (Even composite number):-
    वैसी संख्याएँ जो सम (2 से पूरी-पूरी विभाजित होने वाली संख्या) और और एक भाज्य संख्या भी है उसे सम भाज्य संख्या कहा जाता है। 
    जैसे- 4, 8, 12, 14, 16 आदि संख्याएँ सम भाज्य संख्या के उदाहरण है।
     
    विशेष:- सबसे छोटी सम भाज्य संख्या 4 है। 
    • विषम भाज्य संख्या (Odd composite number):-
    वैसी संख्याएँ जो विषम तो है ही और वो दो से अधिक संख्या से विभाजित होती है उसे विषम भाज्य संख्या कहा जाता है। 
    जैसे- 9, 15, 21, 25, 27 आदि संख्याएँ विषम भाज्य संख्या के उदाहरण है। 

    विशेष:- सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या 9 है। 

    इसे भी पढ़े-

    भाज्य संख्या 1 से 100 तक 


    एक से सौ तक बीच कुल 74 भाज्य संख्याएँ है। जिसका अध्ययन आप एक बार कर सकते है। bhajya sankhya 1 to 100 की list नीचे दी गई है-

    4 6 8
    9 10 12
    14 15 16
    18 20 21
    22 24 25
    26 27 28
    30 32 33
    34 35 36
    38 39 40
    42 44 45
    46 48 49
    50 51 52
    54 55 56
    57 58 60
    62 63 64
    65 66 68
    69 70 72
    74 75 76
    77 78 80
    81 82 84
    85 86 87
    88 90 91
    92 93 94
    95 96 98
    99 100

    जानिए 2020 के UPSC topper  AIR 4 यश जालुका के बारे में। 

    आप bhajya sankhya 1 to 100 की list का फोटो भी प्राप्त कर सकते है।
    bhajya sankhya 1 to 100, भाज्य संख्या 1 से 100 तक
    भाज्य संख्या 1 से 100 तक 

    संयुक्त संख्या किसे कहते है ?


    भाज्य संख्या का ही एक दूसरा नाम संयुक्त संख्या (sanyukt sankhya or composite number) है। अतः सभी भाज्य संख्या संयुक्त संख्या ही है।  
    जैसे- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16 आदि संयुक्त संख्या की उदाहरण है। 

    composite number kya hota hai ?

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न



    Q: क्या शून्य (०) एक भाज्य संख्या है ?
    उत्तर: नहीं, क्योंकि शून्य एक ऐसी संख्या ही जिसका कोई भी गुणनखंड नहीं हैं। शून्य न एक भाज्य संख्या है और न अभाज्य।  

    Q: क्या एक (1) भाज्य संख्या है या अभाज्य ?
    उत्तर: नहीं, क्योंकि 1 केवल स्वयं से विभाजित होती है। तथा इसके दो से अधिक गुणनखंड नहीं है। एक न भाज्य संख्या है और न अभाज्य। 

    Q: प्रथम पांच (5) भाज्य संख्या कौन से हैं ?
    उत्तर: 4, 6, 8, 9, 10 ये प्रथम पांच भाज्य संख्याएँ है। 

    Q: प्रथम पांच (5) अभाज्य संख्या (Prime Number) कौन से है ?
    उत्तर: 2, 3, 5, 7, 11 ये पांच प्रथम अभाज्य संख्याएँ है।
    Q: क्या 2 एक भाज्य संख्या है ?
    उत्तर: नहीं, दो एक अभाज्य संख्या है। क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड है। 

    Q: क्या 9 एक भाज्य संख्या है ?
    उत्तर: हाँ, क्योंकि 9 के दो से अधिक गुणनखंड है। 

    Q: 17 एक भाज्य संख्या है या अभाज्य ?
    उत्तर: 17 एक अभाज्य संख्या है क्योंकि इसके केवल दो गुणनखंड 1 और 17 है। 

    Q: 19 एक भाज्य संख्या है या अभाज्य ?
    उत्तर: 19 के केवल दो गुणनखंड 1 और 19 है इसलिए 19 एक अभाज्य संख्या (Prime Number) है। 

    Q: सबसे छोटी भाज्य संख्या क्या है ?
    उत्तर: चार (4) सबसे छोटी भाज्य संख्या है। 

    Q: भाज्य संख्या को किन-किन नमो से जाना जाता है ?
    उत्तर: भाज्य संख्या को भाज्य संख्या के अलावा संयुक्त संख्या और English में Composite Number के नाम से भी जाना जाता है। 

    Q: 1 से 10 के कितनी भाज्य संख्याएँ हैं?
    उत्तर: 4, 6, 8, 9, 10 आदि संख्याएँ 1 से 10 के बीच की भाज्य संख्याएँ हैं। 

    इसे भी पढ़े- 
    NOTE:-   मुझे पूरी उम्मीद है की bhajya sankhya kya hai, bhajya sankhya kise kahate hain आपको अच्छी तरह से समझ आ गया होगा। यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share करे। 

    धन्यवाद!

    Share this

    1 comment

    Please don't spread any spam link in the comment.
    EmoticonEmoticon