विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, परिमाप, परिभाषा, उदाहरण | Vishambahu tribhuj

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (chetrafal/ kshetrafal)- अक्सर विद्यार्थी गणित के उन प्रश्नों को हल करने में नाकाम या confuse हो जाते है जिनमे त्रिभुज का क्षेत्रफल पूछा जाता है। क्योंकि समकोण त्रिभुज को छोड़कर बाकी जितने भी त्रिभुज है उन सभी त्रिभुजों का क्षेत्रफल का  सूत्र थोड़ा कठिन है जिससे की students अक्सर इसमें उलझ जाया करते है। 

विद्यार्थियों के इसी समस्या के समाधान के लिए Vishwa Sewa पर सभी त्रिभुजो के क्षेत्रफल को विस्तार से समझाया गया है जिससे की कोई भी एक बार पढ़ ले तो उसके दिमाग में ही छप जाएगा। तो आज हम विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (vishambahu tribhuj ka kshetrafal/ chetrafal) को पूरे विस्तार से और formula के derivation को भी जानेंगे। 

visham bahu tribhuj ka kshetrafal/chetrafal ka sutra, paribhasha, udaaharan
विषमबाहु त्रिभुज 


इस आर्टिकल में आप सीखेंगे -


विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं ? 


विषमबाहु त्रिभुज को उन त्रिभुजों के category में रखा जाता है जिसमे त्रिभुज के सभी भुजाओं का माप एक-दूसरे से अलग होते है और साथ ही साथ उनके सभी कोण भी अलग-अलग होते है। 

विषमबाहु त्रिभुज की परिभाषा (Definition of Scalene Triangle in hindi)- 
वैसे त्रिभुज जिनके सभी भुजाओं का माप और कोण अलग-अलग होते है, उसे विषमबाहु त्रिभुज कहा जाता है।

उदाहरण- 
एक त्रिभुज के भुजायें AB, BC और AC अलग-अलग है तथा उनका कोण A, B और C भी अलग है। 

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (Vishambahu Tribhuj ka kshetrafal/ chetrafal)


visham bahu tribhuj ka parimap aur kshetrafal/chetrafal tatha paribahsha
त्रिभुज ABC एक विषमबाहु त्रिभुज है। 

विषमबाहु त्रिभुज के परिभाषा के अनुसार त्रिभुज ABC एक विषमबाहु त्रिभुज है जिसकी सभी भुजायें अलग-अलग है। अब चलिए इसी त्रिभुज के जरिए विषमबाहु त्रिभुज का formula (सूत्र) व्युत्पन्न करते है। 

  • त्रिभुज ABC एक त्रिभुज है। जिसकी भूजायें AB = a, BC = c तथा  CA = b है। 
  • BC  पर बिन्दु A एक शीर्षलम्ब h खिचा गया। 
  • भुजा BC को दो भागों x और (c - x ) में विभाजित कर दिया गया। 
  • लंब डालने के बाद हमे दो समकोण त्रिभुज प्राप्त हुए। 
  • अब इन्ही दो समकोण त्रिभुजों पर pythagoras theorem को apply करेंगे। 
  • तब हमे दो equation प्राप्त होगा। 

 विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल

नोट:- विषमबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल के सूत्र को हिरोन का सूत्र भी कहा जाता हैं। 
उदाहरण- एक त्रिभुज PQR जिसकी भूजायें PQ, QR और PR क्रमशः 4cm , 2 cm और 4 cm है। तो उस त्रिभुज का क्षेत्रफल निकाले। 

हल: दिया हुआ है -
  
त्रिभुज PQR में-
PQ = 4cm
QR = 2cm
PR = 4 cm 

अतः यह एक विषमबाहु त्रिभुज है-

s= a+b+c/2
= 4+2+4/2
=5 
विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल- 

= √5(5-4)(5-2)(5-4)
=√5*1*3*1
=√15 cm^2 Ans.

विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप 


विषमबाहु त्रिभुज के परिमाप को जानने से पहले यह जानना जरूरी है की परिमाप का क्या अर्थ होता है ?
परिमाप को यदि सरल भाषा में समझे तो - भुजाओं के योग/सम को परिमाप कहा जाता है। 

अतः विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप = a + b + c
 

उदाहरण - किसी विषमबाहु त्रिभुज की भुजाएं 2 cm , 5cm और 7 cm है तो उस त्रिभुज का परिमाप क्या होगा ?

हल: दिया हुआ है -
भुजाओं का माप- 2 cm, 5 cm और 7 cm 

अतः विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप = भुजा + भुजा + भुजा 
= 2 + 5 + 7
= 14 cm Ans.

अभ्यास प्रश्न

 
1. किसी त्रिभुज की भूजायें 5 cm , 6 cm और 3 cm है तो उस त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ?

हल: दिया हुआ है-
भुजाओं का माप = 5 cm, 6 cm और 3 cm 

अतः यह एक विषमबाहु त्रिभुज है । और हमे क्षेत्रफल निकालने के लिए s निकालना होगा । 
इसलिए  s = a + b + c / 2
= 5 + 6 + 3/ 2 
= 14/ 2 
= 7 cm
विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल =    

= √ 7 (7-5) (7- 6) (7- 3)
= √ 7 * 2 * 1 * 4
=√ 56
= 2√14 cm^2 Ans.

2. एक विषमबाहु त्रिभुज जिसकी दो भुजाओं का माप क्रमशः 4 cm और 8 cm है। तथा उस त्रिभुज का परिमाप 20 cm है। तो उस त्रिभुज की तीसरी भुजा का माप क्या होगा ?

हल: दिया हुआ है- 
दो भुजाओं का माप- 4 cm और 8 cm तथा 
त्रिभुज का परिमाप= 20 cm 

ज्ञात करना है- विषमबाहु त्रिभुज की तीसरी भुजा का माप । 

अतः विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप = भुजा + भुजा + भुजा 
20 = 4 + 8 + भुजा 
भुजा = 20 - 12 
= 8 cm Ans. 
3. विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाओं का माप क्रमशः 7 cm, 9 cm और 4 cm है तो उस त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ?

हल: दिया हुआ है-
भुजाओं का माप- 7 cm , 9 cm और 4 cm 

ज्ञात करना है- विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 

s = a + b + c/ 2
s = 7 + 9 + 4 / 2
s= 20 /2
s= 10 cm

अतः विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = 
= √ 10 (10-7) (10-9) (10-4)
= √ 10 * 3 * 1 * 6
= √ 180
= 6√5 cm^2 Ans.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)


1. विषमबाहु त्रिभुज किसे कहते हैं ?

उत्तर: वो सभी त्रिभुज जिसकी सभी भुजायें और कोण अलग-अलग होते है, तो उन त्रिभुजों को विषमबाहु त्रिभुज कहा जाता हैं । 

2. किसी भी त्रिभुज के क्षेत्रफल के सूत्र की व्युत्पत्ति कैसे होती है ?

उत्तर: किसी भी त्रिभुज के क्षेत्रफल की व्युत्पत्ति समकोण त्रिभुज के क्षेत्रफल 1/2 * आधार * ऊँचाई से होती है। 

इसे भी पढे-

आशा करता हूँ की अब आप विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (visham bahu tribhuj ka kshetrafal/chetrafal) क्या होता है ? कभी नहीं भूलेंगे। यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे अपने friends के साथ जरूर share करे। ताकि वो भी vishambahu tribhuj से संबंधित सभी प्रश्नों को clear कर सके। 

धन्यवाद!  

Share this

Add Comments

Please don't spread any spam link in the comment.
EmoticonEmoticon